{"_id":"668ec8f230ae2e05ff0c4caa","slug":"balajis-court-decorated-today-come-to-my-house-devotees-danced-to-the-bhajan-narnol-news-c-196-1-nnl1003-113953-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज सजाया दरबार बालाजी, मेरे घर आना... भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज सजाया दरबार बालाजी, मेरे घर आना... भजन पर झूमे श्रद्धालु
Wed, 10 Jul 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात स्थानीय महावीर मार्ग स्थित श्री सीताराम मंदिर के जीर्णोद्वार पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की।
सर्वप्रथम पंडित योगेश शर्मा व महंत कैलाश हरित ने यजमान सुभाष अग्रवाल व विजय अग्रवाल सहित समस्त गधईयान परिवार को पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। इसमें पंडित महेश शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, कांशीराम पार्षद, विजय जैन, विकास अग्रवाल व नरेश मित्तल आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। इसमें गायक योगेश शर्मा ने आज सजाया दरबार बालाजी मेरे घर आना व महेश शर्मा ने आना पवन कुमार हमारे हरी कीर्तन में भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं एमडी सीएल ग्रुप अमित गुप्ता द्वारा मंदिर के नवनिर्माण कार्य में विश्वकर्मा के रूप में कार्य करने वाले मिस्त्रियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रघुवीर प्रसाद सिंघल, विजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंघल, दीपक गुप्ता, जय दयाल सिंघल, संजय सिंघल, दिनेश कुमार सिंघल, महेश सिंगल, राजेश सिंगल, पंकज गुप्ता, हरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।