{"_id":"6216781aeb76de1829539e3f","slug":"bajrang-dal-workers-protest-against-karnataka-incident-narnol-news-rtk6392962177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
कनीना में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
बजरंग दल के सदस्यों ने कनीना में बुधवार को प्रदर्शन कर मारे गए दल के कार्यकर्ता के परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान दल के सदस्यों ने पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका के पुराने भवन, मंडी मोड़ होते हुए तिराहे पर जाकर पुतला फूंक कर विरोध किया। इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। दल के सदस्यों ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दल के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विजय ने कहा कि हिंदू के खिलाफ जो भी जाएगा बजरंग दल उसके खिलाफ है। जो भी सरकार हिंदू के पक्ष में नहीं है वो देश के लिए ठीक नहीं है। भले ही वो मौजूदा सरकार ही क्यों न हो। इस दौरान महेश बोहरा, बार एसोसिएशन प्रधान दीपक चौधरी, सतीश आर्य, दिलावर सिंह, सुनील कुमार, हंसराज विद्रोही, महेंद्र कुमार लोहार, सुभे सिंह, हितेश, हिम्मत, विजय सिंह, साहिल, यश, जोगेंद्र, जितेंद्र सहित अनेक बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे।
कनीना में प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Narnol
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।