फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bajrang Dal workers protest against Karnataka incident

कर्नाटक घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers protest against Karnataka incident
कनीना में पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Narnol
बजरंग दल के सदस्यों ने कनीना में बुधवार को प्रदर्शन कर मारे गए दल के कार्यकर्ता के परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान दल के सदस्यों ने पुतला फूंककर रोष जताया।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर पालिका के पुराने भवन, मंडी मोड़ होते हुए तिराहे पर जाकर पुतला फूंक कर विरोध किया। इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए। दल के सदस्यों ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। दल के सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक विजय ने कहा कि हिंदू के खिलाफ जो भी जाएगा बजरंग दल उसके खिलाफ है। जो भी सरकार हिंदू के पक्ष में नहीं है वो देश के लिए ठीक नहीं है। भले ही वो मौजूदा सरकार ही क्यों न हो। इस दौरान महेश बोहरा, बार एसोसिएशन प्रधान दीपक चौधरी, सतीश आर्य, दिलावर सिंह, सुनील कुमार, हंसराज विद्रोही, महेंद्र कुमार लोहार, सुभे सिंह, हितेश, हिम्मत, विजय सिंह, साहिल, यश, जोगेंद्र, जितेंद्र सहित अनेक बजरंग दल के सदस्य मौजूद रहे।

 कनीना में प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

कनीना में प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed