फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baghot Gram Panchayat received a tractor for sanitation purposes from the MP's local area development fund.

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद निधि से बाघोत ग्राम पंचायत को सफाई के लिए ट्रैक्टर मिला

Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Baghot Gram Panchayat received a tractor for sanitation purposes from the MP's local area development fund.
फोटो संख्या:57- बाघोत के ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर भेट करते सांसद चाैधरी धर्मवीर के बेटे मोहित-- - फोटो : 1
कनीना। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने ग्राम पंचायत बाघोत को करीब 3.80 लाख रुपये की लागत से एक ट्रैक्टर उपलब्ध कराया है। यह ट्रैक्टर सांसद निधि से सफाई कार्य के लिए दिया गया है। सांसद के पुत्र मोहित ने ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर सौंपते हुए इसे गांव की स्वच्छता व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।
विज्ञापन

मोहित ने कहा कि स्वच्छता किसी भी गांव के विकास की पहली पहचान होती है। गांव बाघोत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां विश्व प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम स्थित है। सावन माह के दौरान यहां विशाल मेले का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह ट्रैक्टर गांव का कूड़ा-कचरा एकत्रित कर निर्धारित कचरा डंपिंग जोन तक आसानी से पहुंचाएगा। इससे गांव की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर पहलवान और सुरेश अत्री ने कहा कि यह ट्रैक्टर गांव की सफाई व्यवस्था को नई गति देगा। धार्मिक नगरी होने के कारण बाघोत में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। यह सौगात ग्रामीणों और श्रद्धालुओं दोनों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि सांसद निधि से मिले इस ट्रैक्टर से गांव की स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत होगी। यह बाघोत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed