Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Baba Khetanath Polytechnic team won the bronze medal in volleyball.

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में बाबा खेतानाथ पॉलिटेक्निक की टीम ने जीता कांस्य पदक

Fri, 06 Nov 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Baba Khetanath Polytechnic team won the bronze medal in volleyball.
फोटो नंबर- 18कांस्य पदक विजेता बीकेएन कॉलेज की टीम को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : संस्थान
नारनौल। इंटर पॉलिटेक्निक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बाबा खेतानाथ गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक नारनौल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन सिरसा में किया गया। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में नारनौल की टीम का सामना सिरसा की टीम से हुआ।
विज्ञापन

सिरसा की टीम को अपने घरेलू मैदान और दर्शकों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन नारनौल के खिलाड़ियों ने दबाव में आए बिना पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला और मेजबान टीम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में एकजुटता और टीम भावना का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय नियमित अभ्यास, मेहनत और बेहतर तालमेल को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
हमारा प्रयास था कि तय रणनीति के अनुसार खेलें और विपक्षी टीम पर बढ़त बनाए रखें। इसमें हम सफल रहे। कांस्य पदक जीतने से टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है। आगामी प्रतियोगिताओं में इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।-राहुल, कप्तान
............
सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर योजना के अनुसार खेला और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता से मिला अनुभव आगामी मुकाबलों में भी हमारे काम आएगा।-पियूष, वॉलीबॉल खिलाड़ी

वर्जन :
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह संस्थान के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।-अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article