{"_id":"677c1677ca216ce577032543","slug":"baba-jairam-das-cricket-mahakumbh-will-be-inaugurated-on-11th-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114332-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 11 को होगा बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 11 को होगा बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- बाबा जयराम दास मंदिर में पत्रकारों को संबोधित करते मंदिर कमेटी व आयोजककर्ता--स
महेंद्रगढ़। गांव पाली में ब्रह्मलीन परमहंस बाबा जयरामदास महाराज का 25 जनवरी को 76वां मेला आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 11 जनवरी से क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर कमेटी व खेल आयोजनकर्ता की ओर से बाबा जयरामदास मंदिर पाली में प्रेस वार्ता की गई।
मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह तंवर ने बताया कि 25 जनवरी परमहंस बाबा जयराम दास महाराज का मेला आयोजित किया जाएगा। मेले से पहले 11 जनवरी को क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में विजेता टीम को दो लाख एक हजार व आधा किलो चांदी का कप तथा उपविजेता टीम को एक लाख इक्कीस हजार व 250 ग्राम चांदी का कप दिया जाएगा।
मैन ऑफ द सीरीज को बाइक दी जाएगी। क्रिकेट सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। मैन ऑफ द मैच फाइनल में 11 हजार रुपये तथा सेमीफाइनल में 51-51 सौ रुपये दिए जाएंगे। क्रिकेट बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट क्षेत्ररक्षण को 51-51-51 सौ का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में हर साल रणजी खिलाड़ी भी क्रिकेट खेलने के लिए आते है इस बार भी आने की संभावना है।
विज्ञापन
मेले दौरान 25 जनवरी को 500 से 51 हजार रुपये की दंगल प्रतियोगिता, लड़कों की 100 से पांच हजार मीटर दौड़ व लड़कियों की 100 से तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता, वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता को 61 हजार व उपविजेता को 41 हजार रुपये का पुरस्कार, नेशनल कबड्डी में विजेता टीम को एक लाख 21 हजार तथा उपविजेता टीम को 81 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व लड़कियाें की कबड्डी की टीम को विजेता टीम को 51 हजार रुपये व उपविजेता 31 हजार पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ-साथ बच्चों व बुजुर्गों की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर राजेश, सूबेदार धर्मबीर, प्रदीप, संदीप, राकेश फौजी,मुस्कान, रणजीत, महेश, विनय कौशिक, मखन लाल उपस्थित रहे।