फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness raised against drug addiction in village Israna

Mahendragarh-Narnaul News: गांव इसराना में नशे के विरुद्ध जगाई अलख

Fri, 22 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised against drug addiction in village Israna
फोटो संख्या:-66 इसराना स्थित मंदिर में पुलिस कर्मचारी ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए
कनीना। पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत वीरवार को गांव इसराना में नशे के विरुद्ध अलख जगाई गई।
विज्ञापन


युवाओं को रचनात्मकता से जोड़कर नशे की दलदल से बाहर आने के तरीके बताए। पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित विशेष टीम ने, नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। युवाओं को एक स्वस्थ, नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षक शारदा ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्तिगत समस्या नहीं है, यह एक ऐसी गहरी खाई है जो न केवल व्यक्ति और उसके परिवार को निगल लेती है। यह पूरे समाज की नींव को हिला देती है।


नशे की लत के कारण अपराध, हिंसा और सामाजिक विघटन जैसी कई समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे समाज का ताना-बाना बिखर जाता है। शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना चाहिए। संदेश दिया कि नशे जैसी बुराई का सामना केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक चेतना से ही किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed