फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness raised against cyber crime in NSS camp

Mahendragarh-Narnaul News: एनएसएस शिविर में साइबर क्राइम के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised against cyber crime in NSS camp
फोटो नंबर- 05शिविर कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को जानकारी देते अति​थि। स्रोत-संस्थान - फोटो : रामनगरिया मेले से इलाज कराने जिला अस्पताल आए संत।
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में एनएसएस शिविर का मंगलवार को अंतिम दिन था। प्रातःकालीन सत्र में आईटेक कंप्यूटर से धीरज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने साइबर क्राइम की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट का जमाना है। एक तरफ इसके लाभ है तो दूसरी तरफ इसके नुकसान भी हैं। आज व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है और इसमें पढ़े-लिखे व्यक्ति भी फंस जाते हैं। अपना आर्थिक और मानसिक नुकसान करते हैं। हमें इनसे बचना होगा। सायं कालीन सत्र में आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेवाड़ी से समाजसेवी डॉ. महावीर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गांव कोरियावास के सरपंच प्रतिनिधि निहाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य ही बच्चों में त्याग व समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने तीन डी के बारे में बताया डिसिप्लिन, डिटरमिनेशन व डिवोशन अर्थात अनुशासन, इच्छा शक्ति व समर्पण। यदि आज हम इन तीन डी को अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो हमें सफल नागरिक बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस अवसर पर अतिथियों के अतिरिक्त वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश, सुरेश देवी, नरेश कुमार, नेहा यादव, नीतू, मोनिका, हनुमान शर्मा व हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed