फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Awareness about environmental protection was spread by taking out a rally

Mahendragarh-Narnaul News: रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति फैलाई जागरूकता

Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Awareness about environmental protection was spread by taking out a rally
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शहर में बढ़ते हुए प्रदूषण को देखते हुए इको क्लब द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन सभी गतिविधियों की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह द्वारा की गई। छात्राओं ने विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों जैसे पर्यावरण प्रदूषण, बढ़ते हुए ग्रीन हाउस गैस व ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर पोस्टर के माध्यम से जागरूकता फैलाई। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण व बढ़ते हुए वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों से शहर को प्लास्टिक फ्री करने की अपील की। वहीं कचरे को जलाने की अपेक्षा डस्टबिन में डालने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इको क्लब संयोजिका साधना यादव ने बताया वीरवार को शहर का एक्यूआई 184 रहा, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इन गतिविधियों को करवाने में इको क्लब फैकल्टी रिप्रजेंटेटिव डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. सोनम, डॉ. रेखा, डॉ. शुभलता, डॉ. श्वेता व स्टूडेंट रिप्रजेंटेटिव भावना व पलक का सक्रिय योगदान रहा ।इस अवसर पर डॉक्टर सुनील, डॉक्टर शर्मिला व संजेश भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed