{"_id":"6acd3afbb4dd0e8c7701c285","slug":"awaiting-salary-for-five-months-watchmen-appeal-to-minister-aarti-rao-narnol-news-c-196-1-nnl1010-146558-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पांच माह से वेतन का इंतजार, चौकीदारों ने मंत्री आरती राव से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पांच माह से वेतन का इंतजार, चौकीदारों ने मंत्री आरती राव से लगाई गुहार
विज्ञापन
फोटो 13 कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते चौकीदार। स्रोत: पाठक
- फोटो : 1
मंडी अटेली। ग्रामीण चौकीदार संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। खंड प्रधान मलवान सिंह के नेतृत्व में चौकीदारों ने बीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट अशोक कुमार पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। संगठन ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
चौकीदारों ने बताया कि खंड के 10 नवनियुक्त कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि नियमानुसार हर माह सात तारीख से पहले वेतन खाते में आना चाहिए, लेकिन भुगतान समय पर नहीं हो रहा।
संगठन ने सभी चौकीदारों का वेतन समय पर देने, तीन साल से नहीं बढ़े मानदेय को न्यूनतम वेतन के बराबर करने और पिछले छह माह से पीएफ का संदेश नहीं आने पर जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन
इसके अलावा चौकीदारों ने ईएसआई सुविधा लागू करने और मृत्यु पोर्टल को सुचारू रूप से चलाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पोर्टल ठीक चलने से मृत्यु पंजीकरण समय पर होगा और संबंधित राशि मिलने में देरी नहीं होगी। संगठन ने सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की।