फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Auspicious time for shopping in Pushya Nakshatra

Mahendragarh-Narnaul News: पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए शुभ योग

Tue, 22 Oct 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Auspicious time for shopping in Pushya Nakshatra
फोटो संख्या:71-राम ज्वेलर्स नारनौल शोरूम में खरीददारी करती महिलाएं--संवाद
महेंद्रगढ़। इस बार पुष्य नक्षत्र होने के कारण आभूषण की खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ योग बन रहा है। लोग भी शुभ योग के हिसाब से सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद को लेकर इस बार काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

सर्राफा बाजारों में दिनभर महिलाओं की भीड़ बनी रहती है। व्यापारी भी पुष्प नक्षत्र व धनतेरस पर जिले में इस बार 20 करोड़ रुपये का स्वर्ण कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं। धनतेरस व दीपावली को लेकर सर्राफा बाजार में शोरूम व दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। इस बार मंगलसूत्र, अंगूठी व कड़े के आधुनिक डिजाइन के आभूषण महिलाओं को खूब भा रहे हैं। व्यापारी भी अपने शोरूम व दुकानों में मांग के अनुसार शीघ्रता से आभूषण उपलब्ध कराने को तैयार बैठे हैं। स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञों की टीम तैयार रहती है जो महिलाओं को उनकी पसंद के अनुसार शीघ्रता से आभूषण बनाकर उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खी सोनी ने बताया कि इस बार जिले में करीब 20 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। आधुनिकता के चलते शीघ्रता से ग्राहकों की मनपंसद आभूषण उपलब्ध कराने से अच्छी ग्राहकी भी हो रही है। साथ ही एडवांस बुकिंग के चलते लोग विशेषकर महिलाएं इस बार अधिक रुझान दिखा रही हैं। इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण खरीदना रहेगा शुभ
दिवाली, धनतेरस से पहले कोई भी शुभ काम शुरू या किसी चीज की खरीददारी के लिए बहुत शुभ योग बनने वाला है। इस बार गुरु पुष्य नक्षत्र का योग रहेगा। 24 अक्तूबर को गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा जो सुबह सूर्योदय से शुरू होगा और पूरे दिन रहेगा। इससे साथ-साथ इस दिन महालक्ष्मी, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, पारिजात, बुधादित्य और पर्वत योग भी बन रहे हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया कि बताया कि 27 नक्षत्रों में से पुष्य नक्षत्र को सब नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु हैं और स्वामी शनि हैं। यह नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रवृति गुरु जैसी होती है। पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है। गुरु पुष्य योग ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण योग माना जाता है। यह योग तब बनता है, जब गुरु पुष्य नक्षत्र में होता है। दोनों ही (गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र) धन, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए इन दोनों के संयोग से बनने वाला यह योग बेहद शुभ माना जाता है।

इस योग में खरीदारी से मिलेगा लंबे समय तक फायदा
गुरु पुष्य नक्षत्र खरीददारी के लिए बहुत शुभ बताया गया है। इस योग में खरीदा गया सामान बहुत फायदेमंद रहता है। इस दिन आप दीपावली-धनतेरस से पहले इनकी कर सकते है खरीददारी कर सकते हैं। मकान, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति की खरीददारी के अलावा सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम की ज्वेलरी ले सकते हैं। इसके अलावा दोपहिया-चार पहिया वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप आदि की खरीददारी कर सकते हैं।
खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त

24 अक्टूबर वीरवार को सुबह से ही खरीदारी का शुभ मुहूर्त हो जाएगा जो इस प्रकार है।

शुभ का चौघड़िया:- सुबह 6:33 से सुबह 7:57 तक।

चर का चौघड़िया: सुबह 10:50 से दोपहर 12:09
अभिजीत मुहूर्त :- सुबह 11:47 से दोपहर 12:32 तक
लाभ का चौघड़िया:- दोपहर 12:09 से दोपहर 1:33 तक
अमृत का चौघड़िया: दोपहर 1:33 से दोपहर 2:58 तक

शुभ का चौघड़िया:- शाम 4 :22 से शाम 5:30 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed