फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Attention Meerut, UP: Three accused of supplying weapons and SIM cards arrested; Devanshu was preparing a gang to avenge his father.

यूपी के मेरठ के ध्यानार्थ: हथियार-सिम देने वाले तीन आरोपी पकड़े, पिता का बदला लेने के लिए गैंग तैयार कर रहा था देवांशु

Wed, 24 Dec 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attention Meerut, UP: Three accused of supplying weapons and SIM cards arrested; Devanshu was preparing a gang to avenge his father.
रेवाड़ी। सीआईए ने 15-16 दिसंबर की रात को दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर बनीपुर चौक के पास एक टैक्सी चालक को गोली मारकर गाड़ी व नकदी लूटने के मामले में तीन और आरोपियों यूपी के जिला मेरठ के गांव अंची खुर्द निवासी अंकुर कुमार, जिला मेरठ के गांव कुंडा निवासी विक्रम सिंह व जिला मेरठ के देवतापुरम स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स निवासी अश्वनी कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी बंटी सिंह ने बताया कि अवैध पिस्टल उसने अंकुर कुमार व विक्रम सिंह से खरीदी थी और सिम कार्ड उसने अश्वनी कुमार से खरीदे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी अंकुर कुमार व विक्रम सिंह को तीन दिन और आरोपी अश्वनी कुमार को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों में से मास्टरमाइंड देवांशु के लिए फर्जी सिम कार्ड और दो बंटी के मार्फत असला पहुंचाता था। देवांशु की गैंग से जुड़े 6 युवकों की गिरफ्तारी में से 5 यूपी से हुई हैं। चार को अकेले मेरठ से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की नजर अब देवांशु के नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों पर है। पुलिस ने तीन आरोपी देवांशु, शुभम वर्मा व बंटी सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद पूछताछ के दौरान बाकी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed