फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Athletes brought glory to the district by winning medals at the state and national levels.

Mahendragarh-Narnaul News: एथलीटों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले का बढ़ाया मान

Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Athletes brought glory to the district by winning medals at the state and national levels.
फोटो 12उज्जवल यादव
मंडी अटेली। जिले के खिलाड़ियों ने सालभर विभिन्न राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम है कि जिले के कई खिलाड़ी पदक जीतने के साथ-साथ उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
ऊंची कूद में शानदार प्रदर्शन कर जिले के सफल खिलाड़ियों में अपनी पहचान बनाई। हरियाणा ओपन सीनियर स्टेट एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा खेल महाकुंभ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षण ले रहा हूं।-लक्की, मिर्जापुर बाछौद
विज्ञापन


-------------

मैंने 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा जूनियर स्टेट एथलेटिक्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। इंडिया नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कम उम्र में यह उपलब्धि मेरी मेहनत और समर्पण प्रमाण है।-सिमरन, कांटी
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

मैंने लंबी दूरी की दौड़ और 3000 मीटर स्टीपलचेज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। हरियाणा सीनियर स्टेट में रजत पदक जीता। औजस स्पोर्ट्स अकादमी जुड़ा।-हेमंत यादव, मेघनवास

-------------

20 किलोमीटर रेस वॉक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। कम उम्र में इस स्तर तक पहुंचना उनकी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।-रितिका यादव, बेगपुर

--------------
हरियाणा किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी गति और तकनीकी दक्षता ने उन्हें प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों से आगे रखा। -उज्जवल यादव, कांटी

-----------

हरियाणा किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी सफलता जिले में महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है।-साक्षी यादव, ताजपुर


-----------

हरियाणा किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा (बाधा दौड़) में कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। हर्डल्स जैसी तकनीकी और चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में पदक जीतना उनकी मेहनत, संतुलन और कौशल को दर्शाता है।
-अवनी, तोबड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed