{"_id":"64c4191fa4ab56574d0a1e54","slug":"atelis-sub-divisions-demand-was-not-fulfilled-daungda-ahirs-sub-tehsils-hope-also-remained-unfulfilled-narnol-news-c-196-1-nnl1001-2588-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली के उपमंडल की मांग नहीं हुई पूरी, दौंगड़ा अहीर की उपतहसील की आस भी रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली के उपमंडल की मांग नहीं हुई पूरी, दौंगड़ा अहीर की उपतहसील की आस भी रह गई अधूरी
Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में दौंगड़ा अहीर को उपमंडल का दर्जा देने की मांग करतीं सरपंच सुनीता देवी।
मंडी अटेली। कई दशक से अटेली को उपमंडल बनाने की मांग एक बार फिर से अधूरी रह गई। सीएम ने अटेली के राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में अटेली को उपमंडल बनाए जाने की कोई घोषणा नहीं की जबकि ग्रामीणों द्वारा इस मांग को उठाए जाने पर इसका फैसला कमेटी पर छोड़ने की बात कही। वहीं दौंगड़ा अहीर के लोगों काे भी इस बार सीएम के दौरे से उप तहसील की मांग पूरा होने की आस थी लेकिन सीएम मनोहरलाल ने उनकी आस को भी अनदेखा कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान दौंगड़ा अहीर की सरपंच सुनीता देवी ने सीएम के समक्ष अपनी बात रखते हुए बताया कि उनके गांव की मांग दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनवाने की है। इस पर सीएम ने सरपंच की बात तो सुनी, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया और अन्य ग्रामीण को माइक देने की बात कह डाली।
बता दें कि सीएम मनोहरलाल 24 से 26 मई को जिले में जनसंवाद कार्यक्रम करने आए थे, तब उन्होंने सीहमा को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा की थी, लेकिन इसका दौंगड़ा अहीर के ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों ने उस घर का घेराव अगले दिन सुबह कर दिया था, जहां सीएम रात को रुके हुए थे। सुबह विरोध होने पर सीएम ने ग्रामीणों से बात की थी और उनको आश्वासन दिया था कि अटेली विस के दौरे के दौरान वह दोबारा कोई निर्णय की जानकारी ग्रामीणों को देंगे। इसी आस में ग्रामीण राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली पहुंचे थे जहां ग्रामीणों की तरफ से सीएम के समक्ष सरपंच सुनीता देवी ने दौंगड़ा अहीर को उप तहसील बनाने की मांग रखी, लेकिन उसका कोई जवाब सीएम ने नहीं दिया।