{"_id":"681f9c69821972c8b90eeee9","slug":"ateli-is-lagging-behind-in-the-race-of-development-atarlal-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124411-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा : अतरलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा : अतरलाल
Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 11 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07अटेली न्याय यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते अतरलाल। स्रोत-प्रवक्ता
नारनौल। बसपा नेता अतरलाल की अटेली न्याय यात्रा शनिवार को धनुंदा, उनिंदा, अटेली और बेगपुर गांवों में पहुंची। अतरलाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
अतरलाल ने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य अटेली हलके की मांगों और हकों की आवाज बुलंद कर राज्य सरकार से लंबित मांगों को पूरा करवाना है। उन्होंने कहा कि हलके के कमजोर नेतृत्व के कारण अटेली विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में 10 आईएमटी स्थापित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए अटेली हलके में भी एक आईएमटी स्थापित करने की मांग की।
राज्य सरकार पर भेदभाव और उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाते हुए अतरलाल ने कहा कि लोकतंत्र में विकास कार्य समानता और न्याय पर आधारित होने चाहिए, लेकिन राज्य सरकार अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उप तहसील न बनाकर इलाके के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।