फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ateli by-election: Last date for filing nomination papers tomorrow

अटेली उपचुनाव: नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि कल

Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ateli by-election: Last date for filing nomination papers tomorrow
नारनौल। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने नगर पालिका अटेली के 5 वार्डों में उपचुनाव के लिए 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दिन निश्चित किए गए थे। अब इस कार्य के लिए केवल दो दिन का समय शेष बचा है। उपचुनाव 12 सितंबर को होंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि अटेली नगर पालिका के 5 वार्डों के लिए उपचुनाव होंगे। इस उपचुनाव के लिए 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। नामांकन का समय 11 से 3 बजे तक रखा गया है। अटेली नगर पालिका में वार्ड संख्या 3, 4, 7, 8 और 9 के लिए उपचुनाव कराने के लिए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। तीन सितंबर 2021 (शुक्रवार) दोपहर 11.30 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। साथ ही मतदाता केंद्रों की सूची भी लगा दी जाएगी। यह उपचुनाव 12 सितंबर 2021 (रविवार) प्रात: 8 से सायं 4.30 बजे के बीच होंगे। सभी मतदान केंद्रों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव गतिविधियों में शामिल और वोट डालने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फेस मास्क पहनना होगा। उपायुक्त ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा तय की गई है। सदस्य के चुनाव के लिए 225000 रुपये की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को अंतिम घंटे में दी जाएगी मतदान की अनुमति
उपायुक्त ने बताया कि मतदान के प्रवेश द्वार पर जिन मतदाताओं के पास मास्क नहीं होगा। उन्हें मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा। सभी व्यक्तियों की थर्मल स्कैनिंग मतदान केंद्र के प्रवेश बिंदु पर ही की जाएगी। मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर, साबुन और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। क्वारंटाइन किए गए कोविड-19 रोगियों को स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में मतदान के दिन के अंतिम घंटे में मतदान केंद्रों पर मतदान करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड-19 संबंधित निवारक उपायों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed