फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Association will hold state level Halla Bol demonstration in Panchkula on 10th January

Mahendragarh-Narnaul News: दस जनवरी को एसोसिएशन करेगी पंचकूला में प्रदेश स्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन

Thu, 07 Dec 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Association will hold state level Halla Bol demonstration in Panchkula on 10th January
महेंद्रगढ़। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक हवासिंह यादव को निदेशक के नाम जनवरी माह में होने वाले प्रदेश स्तरीय हल्ला बोल प्रदर्शन का नोटिस सौंपा गया। लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के शिक्षा विभाग का लिपिक 10 जनवरी 2024 को निदेशालय शिक्षा सदन पंचकूला पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेगा। 5 दिसंबर से 10 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के मार्फत निदेशक सेकेंडरी शिक्षा पंचकूला के नाम नोटिस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में आज महेंद्रगढ़ जिले में भी निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

हेमसा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा व प्रदेश सचिव अनिल कुमार ने कहा कि एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल की बैठक 23 मई 2022 को चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री व उच्च अधिकारियों के साथ हुई थी तथा जिन बिंदुओं पर सहमति बनी उन्हें भी अभी तक पूरा नहीं किया है। संगठन की मांग है कि 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले का नोटिफिकेशन जारी किया जाए। अव्यवहारिक ऑनलाइन ट्रांसफर में दूर दराज क्षेत्रों में गए लिपिकों का नजदीक समायोजन किया जाए। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी लिपिकों को सैकड़ों किलोमीटर दूर नौकरी करनी पड़ रही है। इस अवसर पर हेमसा खंड महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान सुनील पाल व लिपिक शीला देवी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed