{"_id":"66f1b8f02c50822b77070ac4","slug":"assistant-manager-of-a-private-bank-dies-in-a-road-accident-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116414-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत
Tue, 24 Sep 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी।
क्षेत्र में बुढवाल के नजदीक निजी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे के बाद गाड़ी में भी आग लग गई, इससे गाड़ी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस को दी शिकायत में कोटपुतली (राजस्थान) के हाउसिंग बोर्ड कालोनी रामसिंह पुरा निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से गांव रेवाड़ी जिला का बुरावड़ा गांव का रहने वाला है। वह पल्स हॉस्पिटल कोटपुतली में स्टोर इंचार्ज की नौकरी करता है। उसका बेटा आशीष जो कोटपुतली में निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी करता था। वह बैंक के काम से लगभग फील्ड में रहता था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे घर यह कहकर गया था कि वह बैंक के काम से नारनौल जा रहा है लेकिन उसे सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि उसके बेटे आशीष की गाड़ी का एक ट्रक के साथ भिड़ंत हो गई है। सूचना मिलने पर गांव बुढवाल के नजदीक एनएच 148बी हाईवे पर पहुंचा। जब तक वह आया उससे पहले ही आशीष को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में ले जाया जा चुका था। वहीं उसकी गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। वहीं दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रक भी मौके पर ही खड़ा था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।