{"_id":"6530227b522301b0570aba45","slug":"asha-workers-staged-a-protest-outside-the-residence-of-the-minister-of-state-narnol-news-c-196-1-sroh1013-5560-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आशा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री के आवास के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आशा कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री के आवास के बाहर दिया धरना
Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिलेभर की आशा कार्यकर्ताओं ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव आवास के बाहर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान मुनेश व सचिव संतोष ने की। विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्कर कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एकत्रित हुई। जहां से आशा कार्यकर्ता सुभाष पार्क से सिंघाना रोड, महावीर चौक, महावीर मार्ग, पुरानी सराय, पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक, किला रोड से प्रदर्शन करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के आवास पर पहुंची। यहां उन्होंने मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया। जिला प्रधान मुनेश देवी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता का कई साल से वेतनमान नहीं बढ़ा है, इसलिए कार्यकर्ताओं को 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान दिया जाए। बैठने के लिए सब सेंटरों पर प्रबंध किए जाए। जहां पर आशा कार्यकर्ता के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है, वहां पर सब सेंटर खोले जाएं। आशा कार्यकर्ताओं को मीटिंग तथा पीएचसी में जाने के लिए किराया भत्ता दिया जाए। आशाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनकी रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाए। रिटायरमेंट देकर उन्हें पेंशन दी जाए। इसके अलावा सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं को हर वर्ष 2000 रुपये ड्रेस के लिए दिए जाए।