{"_id":"69e282d2685a70101007a01b","slug":"as-the-heat-intensifies-demand-for-coolers-surges-in-markets-and-people-are-busy-shopping-narnol-news-c-196-1-nnl1003-138738-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ते ही बाजारों में कूलरों की डिमांड तेज, खरीदारी में जुटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ते ही बाजारों में कूलरों की डिमांड तेज, खरीदारी में जुटे लोग
विज्ञापन
फोटो नंबर-23शहर में कूलर तैयार करता कारीगर। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में गर्मी का असर बढ़ते ही शहर के बाजारों में कूलरों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। तापमान में वृद्धि के साथ ही उपभोक्ता अब गर्मी से राहत पाने के लिए कूलरों की खरीदारी में जुट गए हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों में करीब 100 से अधिक दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के कूलर बिक्री के लिए सजाए गए हैं। बड़े शोरूम में ब्रांडेड कूलर 10 हजार से 25 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर भी कूलर निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है।
रेवाड़ी रोड, निजामपुर रोड, कोरियावास रोड, बहरोड़ रोड, नलापुर रोड व पुलिस लाइन के सामने सहित कई स्थानों पर कारीगर विभिन्न डिजाइनों के कूलर तैयार कर रहे हैं। स्थानीय कारीगरों के अनुसार प्रतिदिन करीब 200 कूलर बनाए जा रहे हैं ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
कूलर निर्माण से जुड़े कारीगर सचिन, सुनील, रोहताश और सतीश ने बताया कि इस वर्ष बारिश के कारण शुरुआती दिनों में मांग कम रही लेकिन कुछ दिनों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके चलते अब उत्पादन कार्य तेज कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर कूलर के दामों पर भी पड़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में लोहे की चादर और फाइबर शीट की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है जिसके चलते कूलर महंगे हुए हैं। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ मांग में और इजाफा होगा।