फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   As soon as the arrow hit Ravana's navel, people started cheering for Lord Rama.

Mahendragarh-Narnaul News: रावण की नाभि में तीर लगते ही भगवान राम के जयकारे लगने लगे

Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
As soon as the arrow hit Ravana's navel, people started cheering for Lord Rama.
फोटो नंबर-13दशहरा पर्व पर नारनौल में निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा। संवाद
नारनौल। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक पर्व दशहरा वीरवार को धूमधाम मनाया गया। लोगों ने घरों में शस्त्र पूजन किया। रावण की नाभि में तीर लगते ही भगवान राम के जयकारे लगने लगे।
विज्ञापन

वहीं शहर में आयोजित रामलीलाओं के पात्रों ने शोभायात्रा निकालकर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन किया। श्री धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा ट्रस्ट ने श्री सनातन धर्म सभा के सहयोग से एएसडी स्कूल से भगवान राम की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान सूर्य नारायण का डोला आकर्षण का केंद्र रहा। परंपरा अनुसार यह शोभायात्रा पहले सूर्य नारायण मंदिर पहुंची। जहां भगवान सूर्य की पूजा कर उन्हें साथ लिया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान राम की सेना, रावण और उसकी सेना भी शामिल रही। यह शोभायात्रा आजाद चौक, मेहता चौक से होता हुआ नई अनाज मंडी पहुंचा। वहां रामलीला मंचन के दौरान राम-रावण संवाद हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच भयंकर युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया और अंत में अधर्म का प्रतीक रावण वध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान सूर्य नारायण व भगवान राम की गौड़ ब्राह्मण सभा आदि सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने बाजार में आरती की। वहीं दूसरी ओर श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब मंच पर चल रही रामलीला में भगवान नारायण सेवा संस्था ने शोभायात्रा निकाली। इसका शुभारंभ पुल बाजार से हुआ।
इसमें लंकापति रावण अपनी सेना सहित आगे चल रहे थे जबकि भगवान राम व उनकी सेना भव्य रथों पर सवार होकर पीछे-पीछे आ रही थी। शोभायात्रा पुल बाजार से निकलकर आजाद चौक, किला रोड और बहरोड़ रोड होते हुए शोभासागर पहुंची। यहां मंचन के दौरान राम-रावण संवाद के पश्चात धर्म-अधर्म के युद्ध का चित्रण किया गया। युद्ध के अंत में रावण पराजित हुआ और उसके पुतले का दहन किया गया।

दोनों ही स्थानों पर आयोजित रावण दहन के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया। आतिशबाजी व सजावट से पूरा वातावरण उल्लासमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed