फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Aryan Kaushik of village Tobra became a fighter pilot

Mahendragarh-Narnaul News: गांव तोबड़ा का आर्यन कौशिक बना फाइटर पायलट

Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aryan Kaushik of village Tobra became a fighter pilot
मंडी अटेली। गांव तोबड़ा निवासी आर्यन कौशिक का एयरफोर्स में फाइटर पायलट में चयन होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में पहुंचने पर गांव के सरपंच आशा पत्नी धीरज कौशिक एवं समस्त ग्रामवासियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं अटेली कस्बे में रोड शो के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की। इस उपलब्धि का श्रेय आर्यन ने अपने माता-पिता, बुजुर्गों व गुरुजनों को दिया। एक सामान्य परिवार में पैदा हुए आर्यन के पिताजी संजय कौशिक व माता रीना कौशिक निजी विद्यालयों में शिक्षक रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय सेना के प्रति हमेशा उनका आदरभाव रहा है। आर्यन ने कहा उनके माता-पिता उनके प्रेरणा रहे हैं। वह उनके दिशा निर्देशन की वजह से इस मुकाम तक पहुंच पाया हूं। इस मौके पर सौरभ शर्मा, पूर्व सरपंच नरेश, पूर्व सरपंच अंगूरी देवी, भूपेंद्र चौधरी नंबरदार, हरिसिंह, नपा के वाइस चेयरमैन रामकिशन जांगिड़, डॉ. कविता यादव, प्रमोद कटारिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed