फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arya Samaj and Patanjali organised a havan at Huda Park.

Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज व पतंजलि की ओर से हुड्डा पार्क में किया गया हवन

Fri, 16 Jan 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 16 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj and Patanjali organised a havan at Huda Park.
फोटो संख्या:86-मकर संक्रांति पर  हुड्डा पार्क में हवन करते समाज के लोग--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। मकर संक्रांति पर बुधवार शाम महिला पतंजलि योग समिति, आर्य समाज महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शहर के हुड्डा पार्क में वैदिक हवन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम महिला पतंजलि योग समिति की जिला अध्यक्षा सुनील देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। हवन का संचालन जिला संरक्षिका व हवन पुरोहिता कृष्णा आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के किया। मुख्य यजमान आर्य समाज महेंद्रगढ़ के प्रधान पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य, राजेश आर्या रही। वेद प्रचार मंडल के निदेशक एवं संरक्षक अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जो वैदिक काल से चली आ रही परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन

वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य ने कहा कि मकर संक्रांति आध्यात्मिक उन्नति, सकारात्मक ऊर्जा के आगमन व अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है। सुनील देवी ने कहा कि हवन भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों में हवन का विशेष महत्व है। शैलजा आर्या, सुनीता देवी, बिमला देवी, शर्मिला देवी, सविता, मधु देवी, अंजलि, रिशाल, बीरसिंह मेघनवास, मानव आर्य, डॉ. भंवर सिंह, सुमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed