फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Artisan absconds from shop with 147 grams of gold

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान से 147 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ कारीगर

Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Artisan absconds from shop with 147 grams of gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। आभूषण बनाने वाला एक कारीगर दुकान से 147 ग्राम सोना लेकर भाग गया। कारीगर पश्चिमी बंगाल का निवासी है। दुकानदार ने इसकी शिकायत थाने में की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नारनौल के मिश्रवाड़ा निवासी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बजाजा बाजार में आभूषण बनाता था। आभूषण बनाने के लिए उन्होंने पश्चिमी बंगाल के हुगली जिले के बासोबरी खास पाड़ा निवासी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम उर्फ अशरफ और होरीपाल थाने के शेख जाहीर अली उर्फ जहीर को काम पर रखा था। दोनों डेढ़ साल से कार्य कर रहे थे। 25 मई को दो मंगलसूत्र, 6 सोने की चूड़ी बनाने के लिए 147 ग्राम सोना दिया था। आभूषण तैयार कर 29 मई तक देना था लेकिन 28 मई की शाम 4 बजे अशरफ बोला कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, उसे दिखाने जाना है। यह कहकर वह दुकान से चला गया। इसके बाद जहीर बोला वह नहाने जा रहा है और यह कहकर दुकान से चला गया। जब शाम के 6 बजे तक दोनों कारीगर नहीं आए तो पीड़ित ने उन्हें फोन किया, लेकिन नहीं उठाया। इसके बाद अशरफ ने फोन उठाकर कहा कि वे नारनौल से जा रहे हैं और सोना 3 जून तक पहुंचा देंगे। इसके बाद दोनों ने अपना फोन बंद कर लिया। अगले दिन अशरफ ने फोन पर कहा कि उस पर कर्जा हो गया है, इसलिए भाग गया, पर तुम चिंता मत करो तुम्हारा सारा सोना वापिस मिल जाएगा। तो हमने उसकी बात मान कर तीन जून तक इंतजार किया। अब वह सोना वापिस नहीं लौटा रहा है।
पुलिस शिकायत में बताया कि वह न तो सोना दे रहा है और ना ही वापिस आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed