{"_id":"69308346d130b0bdcc09e3db","slug":"arrival-of-local-vegetables-brings-down-prices-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122160-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्थानीय सब्जियों की आवक से दामों में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्थानीय सब्जियों की आवक से दामों में आई कमी
Thu, 04 Dec 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:83- सब्जी मंडी में दुकान पर रखी सब्जि---संवाद
महेंद्रगढ़। सब्जियों की ताजी आवक ने बाजार में भावों को प्रभावित किया है। शहर की सब्जी मंडी में इन दिनों स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली सब्जियों की अच्छी आपूर्ति हो रही है। इसके चलते कई प्रमुख सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिली है।
वहीं दूसरी ओर बाहरी मंडियों से आने वाली सब्जियों में अभी भी तेजी बनी हुई है जिसके कारण उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। शहर के सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि एक सप्ताह में किसानों द्वारा पालक, मूली, गाजर और बैंगन की भरपूर आपूर्ति की जा रही है।
मौसम अनुकूल रहने के कारण खेतों में उत्पादन अच्छा हुआ है जिससे मंडी में आवक बढ़ गई। स्थानीय सब्जियों की आपूर्ति बढ़ने से इन सब्जियों के भावों में 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है।
विज्ञापन
पालक की कीमत जहां पहले 35 रुपये प्रति गुच्छा थी, वहीं अब यह 20 रुपये तक में उपलब्ध है। इसी तरह गाजर और मूली के भावों में भी गिरावट आई है जिससे आम उपभोक्ता को राहत मिली है।
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि स्थानीय सब्जियों के आने से न केवल भाव स्थिर हुए हैं, बल्कि गुणवत्ता भी बेहतर है क्योंकि ये सब्जियां खेत से सीधे मंडी में पहुंच रही हैं। महेंद्रगढ़ में स्थानीय सब्जियों की बढ़ी आवक ने बाजार की रौनक बढ़ा दी है।
सब्जी 15 दिन पूर्व अब भाव
पालक 35 20
मैथी 60 40
मूली 30 20
बैंगन 60 40
धनिया 200 150
गाजर 50 40