{"_id":"6717e953b33860ffc407ee97","slug":"arrival-of-1005565-quintals-of-millet-in-the-district-procurement-continues-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117373-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 1005565 क्विंटल बाजरे की आवक, खरीद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 1005565 क्विंटल बाजरे की आवक, खरीद जारी
Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
नारनौल/अटेली/ नांगल चौधरी। जिले की सभी छह मंडियों में मंगलवार को बाजरे की खरीद जारी रही। बाजरे की खरीद गत एक अक्तूबर से की जा रही है। पिछले 22 दिनों में अब तक जिले की 6 मंडियों में कुल 1005565.9 क्विंटल बाजरे की आवक हुई हैं। अटेली में अब तक 293267.9 नारनौल में 140626.7 क्विंटल और नांगल चौधरी में 87235.2 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी हैं।
अटेली में अब तक 286857.4 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और करीब 259544 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। नारनौल में अब तक 139020 क्विंटल और नांगल चौधरी में 81680 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। वहीं, नारनौल में 116430 क्विंटल और नांगल चौधरी में 69650 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। मंगलवार को नारनौल में 5660 क्विंटल और नांगल चौधरी में 1870 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
142.53 करोड़ रुपये का हो चुका है भुगतान
बाजरे की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये निर्धारित किया गया है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसान ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेच सकते हैं। जिन किसानों ने अब तक फसल बेची हैं, उनमें से कुछ किसानों के खातों में रुपये भी डाले जा चुके हैं। जिला महेंद्रगढ़ में फसल बेचने वाले किसानों के खातों में अब तक करीब 142.53 करोड़ रुपये का डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
नारनौल और नांगल चौधरी में खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। नारनौल में अब तक 139020 क्विंटल और नांगल चौधरी में 81680 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। किसानों से आग्रह है कि फसल को अच्छे से सुखाकर लाएं ताकि नमी की अधिकता के कारण फसल बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
प्रवीण भारद्वाज, प्रबंधक हैफेड, नारनौल।