{"_id":"63406e29b9fde00fcb3cefae","slug":"arrested-for-stealing-by-entering-the-house-narnol-news-rtk660218535","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। थाना सदर कनीना पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुष्पेंद्र उर्फ छोटिया निवासी खैराना के रूप में हुई है। उसने कनीना क्षेत्र के खैराणा गांव में घर में घुसकर नकदी और आभूषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि राजीव निवासी खैराणा ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने बच्चों सहित गुरुग्राम रहता है और एमेजॉन कंपनी में जॉब करता है, गांव में उसके माता पिता रहते हैं। 16 अगस्त को उसकी माता के इलाज के लिए दिल्ली गए थे। जब 21 अगस्त को वह वापिस आए तो घर के अंदर कमरे, अलमारी और संदूक के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर ने घर से नकदी और आभूषण चोरी लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश पुलिस रिमांड पर लिया गया है।