{"_id":"5e2c8d6a8ebc3e4b2d323a06","slug":"arrested-for-snatching-money-narnol-news-rtk539133542","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजात और रुपये छीनने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजात और रुपये छीनने के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव हसनपुर निवासी गौरव की शिकायत पर बौचड़िया निवासी ओमप्रकाश व अन्य चार पर कागजात व रुपये छीनने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश की हालत खराब होने से चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हसनपुर निवासी गौरव ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह कांट्रेक्टर संदीप के पास सुपरवाइजर का काम करता है। 3 जनवरी को सरपंच ग्राम पंचायत बौचड़िया ने गांव में जोहड़ खुदाई के लिए हमारी फर्म के डम्फर व जेसीबी मशीन बुलवाई थी। फर्म का सुपरवाइजर होने के नाते मशीन व गाड़ियां लेकर काम करने वाली जगह पर गया था। जब मैं जोहड़ में डम्फर भरकर सरपंच के दिखाये स्थान पर डाल रहा था तब ओमप्रकाश, इंद्रजीत, नरदेव व दो अन्य लोगों ने वहां मिट्टी डालने से मना कर दिया। इसकी जानकारी सरपंच को दी। थोड़ी देर में पुलिस आ गई तथा कहा कि सरपंच को बुलाओ। सरपंच व पुलिस की फोन पर बात हुई। पुलिस वालों ने सरपंच को प्रस्ताव की कापी दिखाने की बात कही तथा तब तक काम रोकने की बात कही गई। मैंने अपने मालिक संदीप से बात की तो उन्होंने कहा कि काम बंद हो गया आप गाड़ियां लेकर नारनौल आ जाओ। जब हम नारनौल जा रहे थे तब उपरोक्त व्यक्तियों ने रास्ता रोक लिया तथा ड्राइवर को नीचे उतार लिया जब मैं पास पहुंचा तो उपरोक्त लोगों ने मेरे साथ भी हाथा पाई की। इस दौरान इन युवकों ने कागजात व तीन हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों को िखाया। गंभीर हालत के चलते हाई सेंटर रोहतक के लिए रेफर कर दिया।