{"_id":"62152ad15c637d15d626082a","slug":"arrested-a-young-man-roaming-on-a-stolen-bike-narnol-news-rtk639192324","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोरी के आरोपी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को सीआईए नारनौल की पुलिस ने नांगल चौधरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र उर्फ हुड्डा निवासी नायन, नांगल चौधरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नांगल चौधरी से चुराई गई मोटरसाइकिल लेकर मोरूंड से नांगल चौधरी की तरफ आएगा। अगर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरुंड बस अड्डे के पास नाकाबंदी करके वाहनोें की जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद एक बाइक पर सवार होकर युवक आता हुआ दिखाई दिया। उसे रुकने का इशारा किया गया वह बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। युवक से नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम भूपेंद्र उर्फ हुड्डा निवासी नायन, नांगल चौधरी बतलाया। उससे मोटरसाइकिल का कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। पुलिस ने चेसिस नंबर और इंजन के नंबर की जांच की तो पाया कि बाइक राजस्थान में पंजीकृत है, जबकि युवक ने बाइक पर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर की फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बाइक को राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र से चोरी करके लाया था। आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।