फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Arrested 4 more accused of extortion and sabotage

रंगदारी व तोड़फोड़ करने वाले 4 ओर को आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Arrested 4 more accused of extortion and sabotage
मंडी अटेली। गत एक पखवाड़े पहले बीकानेर मिष्ठान भंडार पर रंगदारी मांगने व तोड़फोड़ करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस इस मामले के दो युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि घटना मुख्य आरोपी गांव मोहनपुर निवासी प्रदीप जुराट अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया। जिन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने खोड़ निवासी नितिन कुमार, अटेली निवासी रोहन उर्फ केसू, बेगपुर निवासी राहुल तथा धनौंदा निवासी हितेश उर्फ सन्नी को अटेली बाईपास से गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

बता दें कि गत 13 अक्तूबर की रात को बीकानेर मिष्ठान भंडार पर एक कैंपर में 8 से 10 असामाजिक तत्वों ने रोड, लाठी व दूसरे हथियारों से तोड़फोड़ कर कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी तथा नकदी भी लूट ले गए थे। इसी प्रतिष्ठान पर 5 साल पहले भी फिरौती मांगने को लेकर हवाई फायर कर तोड़फोड़ की थी। पुलिस में दी शिकायत में सेल्समैन धर्मपाल ने बताया कि हमलावरों ने प्रतिष्ठान पर तोड़फोड़ करने के बाद फिरौती की मांग की थी। पुलिस सेल्समैन की शिकायत पर मामला दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस वारदात में शामिल अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। -राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अटली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed