फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Appointment of three officers in Municipal Corporation, process started to implement 50 proposals.

Mahendragarh-Narnaul News: नपा में तीन अधिकारियों की नियुक्ति, 50 प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया शुरू

Thu, 15 Aug 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Appointment of three officers in Municipal Corporation, process started to implement 50 proposals.
फोटो संख्या:56- 11 हट्टा बाजार में नाली की सफाई करता सफाई कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ नगरपालिका में लंबी प्रक्रिया के बाद अब अधिकारियों की नियुक्ति होने से विकास कार्याें के धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। बुधवार को एमई के रूप में संयोग शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं जेई के रूप में नवदीप ने मंगलवार शाम को चार्ज लिया है।
विज्ञापन

एसआई (सेनेट्री इंस्पेक्टर) के रूप में सुमित हुड्डा ने भी नपा में कार्यभार संभाल लिया है। सहायक एमई के रूप में नपा के पूर्व एमई बस्तीराम ने भी तीन दिन पूर्व काम संभाल लिया था। अब नपा के प्रमुख पदों पर नियुक्ति के बाद अब 50 प्रस्तावों के धरातल पर उतारने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जगी है। स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य कामों के लिए काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दो साल में हुए 50 प्रस्ताव, अब धरातल पर उतारने की कवायद हुई तेज
पिछले दो सालों के दौरान नपा के अधिकारियों पर कभी गलत एनडीसी के मामले में तो कभी अन्य प्रकार की धांधली के मामले की जांच की तलवार लटकी हुई थी। हालांकि इस दौरान नपा हाउस की ओर से 17 मुख्य एजेंडे व 33 प्रस्ताव वार्ड पार्षदों की ओर से पास किए गए थे। धांधली के मामले में करीब चार माह पूर्व नगरपालिका के सचिव को सस्पेंड किया गया था तो लंबे समय तक नये सचिव नहीं आए। अब सचिव व एमई के रिक्त पद भरे जा चुके हैं। अस्थाई अकाउंटेंट की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि बीआई का पद खाली है। नपा के पिछले 27 माह के कार्यकाल की बात करें तो विकास के नाम पर नपा के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सालों से विकास को तरस रहा है शहर
गत योजना में भी पार्षदों व प्रधान की आपसी खींचतान के कारण विकास कार्य नहीं हो पाए थे। इसके बाद वर्ष 2021-22 में नपा का चार्ज प्रशासन के हाथ में रहा था तो कुछ विकास कार्य हुए थे, लेकिन उनमें धांधली का आरोप लगाते हुए कुछ ठेकेदारों व शहरवासियों ने जांच की मांग की थी। हालांकि अभी भी अनेक मामलों में विभिन्न एजेंसियों की जांच जारी है। वहीं अभी वर्तमान शहर की सरकार पिछले करीब 27 माह के कार्यकाल में 50 प्रस्ताव तो पास कर दिए, लेकिन अधिकारी इन प्रस्तावों को धरातल पर नहीं उतार पाए।

नगरपालिका में अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। अब जल्द ही विकास कार्याें को धरातल पर उतारने के लिए प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। प्रथम चरण में शहर की स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम किया जाएगा। विकास कार्याें की सभी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। उनका प्रयास रहेगा कि विधान सभा की आचार संहिता लगने से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed