फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Apply online for postgraduate degree from today

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर में आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 22 Apr 2024 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Apply online for postgraduate degree from today
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) पीजी 2024 के स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों के नतीजे घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण की यह प्रक्रिया आगामी 21 मई तक जारी रहेगी। पंजीकरण की इस प्रक्रिया के बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिसके आधार पर संबंधित कार्यक्रमों में दाखिले प्रदान किए जाएंगे। दाखिला प्रक्रिया के संबंध में विश्वविद्यालय के सीयूईटी के नोडल ऑफिसर डॉ. तेजपाल ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी। स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में दाखिले के लिए पंजीकरण 21 मई तक करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सीयूईटी 2024 के तहत स्नातकोत्तर व पीजी डिप्लोमा के 41 कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 1482 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed