{"_id":"6a318e3d467985e2fd0eee02","slug":"applications-for-admission-to-itis-can-now-be-submitted-until-june-30-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127424-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में दाखिले के लिए अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन
Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:65 शहर स्थित राजकीय आईटीआई, जहां से कर सकते हैं आवेदन। संवाद
- फोटो : 1
महेंद्रगढ़। शहर स्थित दो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 14 दिन और आवेदन कर पाएंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया है। अब तक तीनों संस्थानों में 175 आवेदन आए हैं।
पोर्टल धीमा होने के कारण युवाओं को आवेदन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी और एक आवेदन को करने में समय भी अधिक लगा। इसके चलते युवा आवेदन करने से वंचित रह गए और दूसरे मौके की तलाश में थे।
अब युवा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं की परेशानी को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 ट्रेडों की 668 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
फिलहाल संस्थान में 22 ट्रेडों के लिए 100 आवेदन आए हैं। संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। वहीं, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच ट्रेडों की 200 सीटों पर दाखिले होने हैं।
इसके लिए अभी तक संस्थान में 50 आवेदन आए हैं। इसी तरह सेहलंग राजकीय आईटीआई में 5 ट्रेडों के लिए 25 आवेदन आए हैं। अब युवाओं को आवेदन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सामान्य रूप से आवेदन हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -- --
डोर-टू-डोर जागरूक कर रहीं टीमें
आईटीआई प्रबंधन की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम शहर जबकि दो गांवों में डोर-टू-डोर जाकर युवाओं को दाखिला के लिए जागरूक व प्रेरित कर रही हैं। अब तीनों टीमें फील्ड में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगी।
- वर्जन:
विभाग की ओर से दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है और 14 दिन तक युवा आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में आकर भी युवा निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। युवाओं को जागरूक करने के लिए टीम निरंतर फील्ड में रहेंगी और दाखिला संख्या बढ़ाई जाएगी।-- संदीप यादव, इंचार्ज, राजकीय आईटीआई, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
पोर्टल धीमा होने के कारण युवाओं को आवेदन करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी और एक आवेदन को करने में समय भी अधिक लगा। इसके चलते युवा आवेदन करने से वंचित रह गए और दूसरे मौके की तलाश में थे।
विज्ञापन
अब युवा कौशल एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से युवाओं की परेशानी को देखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 22 ट्रेडों की 668 सीटों पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
फिलहाल संस्थान में 22 ट्रेडों के लिए 100 आवेदन आए हैं। संस्थान में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। वहीं, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पांच ट्रेडों की 200 सीटों पर दाखिले होने हैं।
इसके लिए अभी तक संस्थान में 50 आवेदन आए हैं। इसी तरह सेहलंग राजकीय आईटीआई में 5 ट्रेडों के लिए 25 आवेदन आए हैं। अब युवाओं को आवेदन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और सामान्य रूप से आवेदन हो सकेगा।
डोर-टू-डोर जागरूक कर रहीं टीमें
आईटीआई प्रबंधन की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम शहर जबकि दो गांवों में डोर-टू-डोर जाकर युवाओं को दाखिला के लिए जागरूक व प्रेरित कर रही हैं। अब तीनों टीमें फील्ड में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगी।
- वर्जन:
विभाग की ओर से दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है और 14 दिन तक युवा आवेदन कर सकेंगे। संस्थान में आकर भी युवा निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। युवाओं को जागरूक करने के लिए टीम निरंतर फील्ड में रहेंगी और दाखिला संख्या बढ़ाई जाएगी।