फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Applications are not being taken for driver and operator training, fury among youth

चालक एवं परिचालक प्रशिक्षण के लिए नहीं लिए जा रहे आवेदन, युवाओं में रोष

Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Applications are not being taken for driver and operator training, fury among youth
चालक एवं परिचालक प्रशिक्षण के लिए रोडवेज डिपो में आवेदन जमा नहीं करने पर युवाओं में रोष है। युवाओं का कहना है कि 43 डिग्री तापमान में दो दिन से डिपो का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके आवेदन जमा नहीं किए जा रहे। उन्होंने डीसी एवं सरकार से आवेदन जमा किए जाने की तारीख बढ़ाने की मांग की है ताकि उनको भी रोजगार एक अवसर मिले। वहीं नारनौल जीएम नवीन शर्मा का कहना है कि सरकार के आदेशानुसार 1.4 के हिसाब से आवेदन लिए जाने थे। यानी एक बस पर चार लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विकास, मनोज, सुरेंद्र, अशोक, राजेश, सतीश आदि ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से कुछ दिन पहले विज्ञापन जारी किया था जिसमें चालक पद के लिए तीन साल पुराना हैवी लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों का चालक प्रोफिसिएंसी टेस्ट लिया जाएगा। जो उम्मीदवार उक्त टेस्ट पास करेगा उसी उम्मीदवार को रोडवेज विभाग की ओर से अनुभव/ कुशलता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसी प्रकार परिचालक पद के लिए परिचालक लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को टिकट पंच करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा व टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। सरकार की ओर से 20 मई तक आवेदन जमा करवाने के आदेश हैं। उन्होंने बताया कि जींद, हिसार, रोहतक अन्य सभी जिलों में आवेदन लिए जा रहे हैं लेकिन यहां पर रोडवेज विभाग आवेदन लेने से मना कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सोमवार को नोटिस भी चस्पा कर दिया कि 15 अप्रैल तक आवेदन लिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल डिपो की ओर से कहीं भी यह जानकारी नहीं दी गई कि 15 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे। इससे युवाओं में रोष है।
विज्ञापन

लगभग 600-600 अभ्यर्थियों ने करवाए दस्तावेज जमा
नारनौल डिपो में 13 से 15 अप्रैल तक आवेदन जमा किए गए थे। इस दौरान चालक एवं परिचालक के लगभग 600-600 लोगों ने आवेदन किया। वहीं वर्कशॉप स्टाफ के लिए लगभग 200 लोगों ने आवेदन किया। इसके बाद आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक एवं परिचालकों की ट्रेनिंग शुरू
आवेदन जमा करवाने वाले चालक एवं परिचालकों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। इतनी संख्या में आवेदकों को दो चरण में पांच-पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी पहले चरण की ट्रेनिंग जारी है। चालक को बस चलाने एवं परिचालक को टिकट पंच करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रोडवेज विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसे कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर अपलोड करवाना होगा। जब भी विभाग में चालक और परिचालक के रिक्त पद भरे जाएंगे तब प्रशिक्षण पा चुके अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि डिपो के बेड़े में जल्द ही नई बसों को शामिल किया जाएगा। इससे चालक और परिचालकों की आवश्यकता विभाग को पड़ेगी। समय पर चालक एवं परिचालक उपलब्ध हो सकें इसके लिए विभाग पहले ही तैयारियों में जुट गया है।

मुख्यालय के निर्देशानुसार कुल बसों की संख्या के चार गुणा आवेदन लिए जाने थे। हमने उससे भी कहीं ज्यादा आवेदन लिए हैं। यह पूरी प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी करनी है। अभी पांच-पांच दिन की ट्रेनिंग दी जा रही है।
-नवीन शर्मा, जीएम, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed