फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   anushka won the best player trophy

अनुष्का ने जीती सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी

Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
anushka won the best player trophy
मंडी अटेली। राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली में छठी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच एसोसिएशन प्रधान कुलदीप ने किया। जबकि डॉ. राष्ट्रपाल यादव ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव ने की। मंच संचालन प्रोफेसर संजय यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अनुष्का ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्राप्त की। प्रतियोगिता में लंबी कूद में अनुष्का प्रथम, नितेश द्वितीय व नाकिता तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में अंतिम प्रथम, मुस्कान द्वितीय व शुभ लता तृतीय स्थान पर रही। महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. सिकंदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो, शॉट पुट को शामिल किया गया। शॉट पुट में सीमा प्रथम, मुस्कान द्वितीय व नितेश तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में अनुष्का प्रथम, नीरू द्वितीय व करीना तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, सोमलता द्वितीय व आस्था तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, करीना द्वितीय व प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, सोमलता द्वितीय व अंशु तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में आस्था प्रथम, आंचल द्वितीय व निकिता तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक में मुस्कान प्रथम, अंतिम द्वितीय व मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। अनुष्का बीएससी प्रथम वर्ष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्रॉफी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ. मनीषा यादव, डॉ. सत्यजीत, डॉ. गजेंद्र, सविता नाहर, एनएसएस अधिकारी सुशीला कुमारी, नीलम भारती, सुनीता यादव, सुनील, मनोज कुमार, नवनीत, राजकुमार, अनूप, पूनम कुमारी, अशोक कुमार व नरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed