{"_id":"6ae8f72d91fa846420016d56","slug":"anti-cracker-rallies-will-be-held-in-villages-to-advocate-for-a-ban-on-firecrackersanti-cracker-rallies-will-be-held-in-villages-to-advocate-for-a-ban-on-firecrackers-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147355-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों पर प्रतिबंध के लिए गांव-गांव निकलेंगी एंटी क्रैकर रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों पर प्रतिबंध के लिए गांव-गांव निकलेंगी एंटी क्रैकर रैलियां
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने और लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पटाखों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में स्कूली बच्चों की अहम भूमिका रहेगी।
जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के साथ शैक्षणिक संस्थानों व इको-क्लबों के माध्यम से लोगों को पटाखों के नुकसान बताए जाएंगे। इसके अलावा गांव-गांव और घर-घर तक जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए एंटी क्रैकर रैलियां भी निकाली जाएंगी।
उपायुक्त डॉ. अनुपमा अंजलि ने जिला शिक्षा अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाला जहरीला धुआं और हानिकारक रसायन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ता है।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक बनाया जाएगा, ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पटाखों से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक कर सकें। अभियान के तहत जिलेभर में रैलियों के माध्यम से पटाखों पर प्रतिबंध का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
मिट्टी के दीये जलाकर मनाएं त्योहार : डीसी
उपायुक्त डॉ. अनुपमा अंजलि ने जिलावासियों से अपील की कि वे आने वाले त्योहारों को पटाखों के बजाय पारंपरिक मिट्टी के दीये जलाकर मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल तरीके अपनाकर प्रदूषण कम करने में सभी लोग अपना योगदान दे सकते हैं। इससे स्वच्छता और हरित जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।