{"_id":"61af9fcd296103053c67deca","slug":"another-member-of-cyber-fraud-gang-arrested-narnol-news-rtk632060836","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी करने वाले गिरोह का और एक सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी करने वाले गिरोह का और एक सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। केस की छानबीन शुरू हुई तो गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले और हरियाणा के नूंह और पलवल से भी जुड़े मिले। आरोपी की पहचान वसीम उर्फ अकरम निवासी दौलतपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर हत्थे चढ़े साइबर ठग ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया और गिरोह के बारे में जानकारी दी। ये जालसाज विभिन्न तरीके से आमजन को झांसा देकर उनके पैसे हड़प लेते थे। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एक पीड़ित ने बताया था कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और खुद को जान-पहचान वाला बताकर धोखाधड़ी करके पेमेंट एप के माध्यम से उसके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए। इस पर थाना शहर नारनौल में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी सेल की सहायता से मामले में कार्रवाई करते हुए जालसाजों का पता लगाकर तीन को गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों का पता चला। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के दौरान और एक जालसाज वसीम उर्फ अकरम को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में शामिल दौलतपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
कई राज्यों के लोगोें से कर चुके हैं साइबर ठगी
पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया कि आरोपितों ने हरियाणा के अलावा यूपी, बिहार, राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के लोगों को ठग चुके हैं। ये लोगों को पास फोन कर रिश्तेदार, मित्र या अन्य जान-पहचान वाला बताकर उसे विश्वास में लेते थे. इसके बाद उसको किसी भी प्रकार की परिस्थिति बताकर पैसे की मांग करते थे। फिर ये उसके बैंक खाते की जानकारी पूछकर व मोबाइल में कोई अन्य एप डाउनलोड कराकर क्यूआर कोड, लिंक भेजकर पेमेंट एप के माध्यम से करने की बात कहकर खाते से पैसे निकाल लेते थे। साइबर ठगी करने वाले जालसाजों से बचने के लिए लोगों को अनजान व्यक्ति द्वारा फोन करने पर उसके झांसे में न आएं और अपने खासे से जुड़ी कोई जानकारी उससे सांझा न करें। अनजान द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड या लिंक पर क्लिक न करें।