फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Another accused arrested for firing indiscriminately at home

घर पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for firing indiscriminately at home
महेंद्रगढ़। सतनाली में जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने और हथियार से बट से चोट मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे आरोपी कपिल को लाडव यूपी के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इससे पहले तीन आरोपियों दीपक उर्फ टिंकू निवासी नौरंगाबास, प्रदीप उर्फ लोडर वासी सतनाली बास व सुमित उर्फ अरुण वासी सतनाली बास को स्पेशल स्टाफ महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी दीपक उर्फ टिंकू ने वारदात में प्रयोग किया गया अवैध हथियार बरामद करवाया है। आरोपियों ने सतनाली के सुरेहती जाखल गांव में साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से पीड़ित राजकुमार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की थी और शिकायतकर्ता के बेटे को बट से चोटें मारकर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी से घटना में प्रयोग किया हुआ एक देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी कपिल को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed