{"_id":"64b052dc520309bcc404b304","slug":"another-accused-arrested-for-demanding-ransom-of-50-lakhs-in-satnali-narnol-news-c-203-1-cdr1002-1500-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Jul 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्र में फिरौती मांगने और अवैध हथियार से फायर करने के मामले में थाना सतनाली की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहारू निवासी विकास उर्फ पोपट के रूप में हुई है। आरोपी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने में शामिल था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, मारपीट, लड़ाई–झगड़े और आर्म्स एक्ट के तहत 8 मामले दर्ज हैं। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सतनाली निवासी संजय 26 अप्रैल को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। लगभग दोपहर 3 बजे बाइक पर सवार तीन लड़के आए। उनमें दो हथियारबध लड़के दुकान के अंदर घुस आए। उन्होंने 50 लाख रुपये की फिरौता मांगी थी। फिरौती नहीं दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जब संजय ने फिरौती देने से मना कर दिया तभी आरोपी धौलिया ने बंदूक उस पर तान दी। संजय जान बचाने के लिए अंदर भागा तो आरोपी धोलिया ने उस पर दो फायर किए लेकिन वह बच गया। जब शोर हुआ तो तीन बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित संजय ने इसकी शिकायत सतनाली पुलिस को दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही दो आरोपियों से दो अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद कर चुकी है।