Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Annakut' prasad prepared in temples on the occasion of Govardhan festival

Mahendragarh-Narnaul News: गोवर्धन पर्व पर मंदिरों में बनाया गया अन्नकूट का प्रसाद

Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
'Annakut' prasad prepared in temples on the occasion of Govardhan festival
फोटो संख्या:-68 मोहल्ला नीमड़ी नीचे ​स्थित श्री ​​​शिव में अन्नकूट काप्रसाद तैयार करते हुए। स
महेंद्रगढ़। गोवर्धन पर्व पर मोहल्ला नीमड़ी नीचे स्थित शिव मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
विज्ञापन

मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद तैयार करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही सेवा कार्य में जुट गए थे। पारंपरिक तरीके से तैयार किए गए प्रसाद में बाजरा, मूंग, चावल, कढ़ी, बैंगन और मूली की भुर्जी सहित विभिन्न व्यंजन शामिल किए गए। प्रसाद तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

मंदिर प्रधान देवेंद्र चुग ने बताया कि गोवर्धन पर्व पर अन्नकूट प्रसाद वितरण की परंपरा धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को धार्मिक परंपराओं से जोड़ना और सामूहिक रूप से पर्व की खुशियां मनाना है। उन्होंने कहा कि मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान अरूण खैरवाल, सुनील कुमार, साहिल, लक्ष्य धींगड़ा, सोनू सैन, दीप कुमार, विपिन चौहान, लीला बोहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हनुमान मंदिर में 50वां अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया
महेंद्रगढ़। हनुमान मन्दिर पंडित फुलचंद वाला में 50 वां अन्नकूट महोत्सव बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। दोपहर 12:15 बजे महाआरती कर एवं भोग लगाने के बाद अमृत्मयी प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। मंदिर संचालक सुरेश शर्मा ने बताया की इसमें कढी, मूंग, चावल, बाजरा, बैंगन, मूली की सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बालाजी ग्रुप के प्रधान देवेंद्र सोनी, दयानंद सैनी, सुनील रोहतक वाले, रविशंकर तिवारी, मनीष भगतजी, मुकेश खन्ना, रोहित, भावेश शर्मा, दिव्यम शर्मा, हैप्पी, कर्म खन्ना, मुकुल भादा, अन्नी, निर्मल, कमल चावला सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद

----------
बगीची में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया अन्नकूट का प्रसाद
महेंद्रगढ़। गोवर्धन पूजा शहर के मोहल्ला खटीकान स्थित बगीची में मोहल्लावासियों की ओर से सामूहिक रूप से अन्नकूट प्रसाद का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में अनेक श्रद्धालुओं एवं मोहल्लावासियों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी विशेष रूप से पहुंचे और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने सभी नगरवासियों को गोवर्धन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे, एकता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे सामूहिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed