{"_id":"618ab3b3d9c3b531b96fd2b4","slug":"ankur-got-appointment-in-amazon-with-a-package-of-rs-1-25-crore-narnol-news-rtk6293721158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर को अमेजन में 1.25 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ मिली नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर को अमेजन में 1.25 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ मिली नियुक्ति
विज्ञापन
अंकुर।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बवानियां के 27 वर्षीय अंकुर को अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन में उच्च पद नौकरी मिली है। उन्हें कंपनी ने 1.25 करोड़ रुपये के सालाना का पैकेज दिया है।
भारत की एक प्रसिद्ध कंपनी से सेवानिवृत्त अंकुर के दादा प्रभातीलाल ने बताया कि कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में बचपन से रुचि रखने वाला अंकुर पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है। उसनवे देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थानों में शामिल भारतीय तकनीकी संस्थान वाराणसी (आईआईटी वाराणसी) से बीटेक की डिग्री हासिल की है। उसके बाद अंकुर ने बेंगलुरु की मल्टीनेशनल कंपनी में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में कई प्रोजेक्ट किए, लेकिन यहां मिल रही सीमित संभावनाओं के चलते हुए उसने फिर से एंट्रेंस एग्जाम का रुख किया और सफलता प्राप्त कर विश्व के प्रतिष्ठित संस्थान में उच्च पढ़ाई के लिए अमेरिका गया।
अंकुर के पिता अशोक यादव ने बताया कि कोरोना के चलते अंकुर को अमेरिका जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अमेजन विश्व की टॉप तीन कंपनियों में शामिल है। अंकुर ने बताया कि आगे चलकर उसका लक्ष्य भारत में खुद की आईटी कंपनी खोलना है जिससे देश में और भी युवाओं के रोजगार के अवसर मिले। अंकुर की इस उपलब्धि पर गांव बवानियां के लोगों मेें खुशी है।