{"_id":"6925f58ae52cf7519c00cbc3","slug":"anjani-performed-brilliantly-and-won-the-title-of-best-athlete-narnol-news-c-196-1-nnl1004-132722-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंजनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट एथलीट का जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंजनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट एथलीट का जीता खिताब
विज्ञापन
फोटो 18 दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।संवाद
नांगल चौधरी। बैजनाथ राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित 8वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को अंजनी ने बेस्ट एथलीट का खिताब जीता जिसे 1500 रुपये पारितोषिक और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की विभिन्न वर्गों की छात्राओं ने एथलेटिक्स, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लेमन रेस, थ्री लेग रेस और दौड़ जैसी कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने की जबकि कार्यक्रम में नांगल चौधरी के एसडीएम उदय सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समापन के अंत में प्राचार्य डॉ. अनीता तंवर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों और छात्राओं का धन्यवाद किया। डीपी हंसराज व मुकेश ने खेल शिक्षक की भूमिका निभाई तो वहीं निर्णायक मंडल में डाॅ. ममता बायला, रमन व रणबीर रहें।
विज्ञापन
यह रहे परिणाम
खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में अंजनी प्रथम, तपस्वनी द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अंजनि, तम्मना व रितू क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में अंजनी, आरती, वंदना, 800 मीटर दौड़ में अंजनी, तपस्वनी व वंदना, 1500 मीटर दौड़ में अंजनी, तपस्वनी व स्लोनी, डिस्कश थ्रो में अंजनी, वंदना व विजिता, शॉटपुट में विजिता, मोनिका व सन्नू, जैवलिन थ्रो में मोनिका, विजेता व आरती, ऊंची कूद में आसीन, अंजनी व मोनिका, लंबी कूद में मोनिका, अंजनी व तपस्वनी, ट्रिपल जंप में मोनिका, सलोनी व तपस्वनी, लेमन रेस में अंजनी, तपस्वनी व आसीन, थ्री लेग रेस में अंजनी व तपस्वनी, लता व अन्नू और ममता व आरती क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही।