फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anil Malik became the head for the second time

Mahendragarh-Narnaul News: अनिल मलिक दूसरी बार बने प्रधान

Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Anil Malik became the head for the second time
फोटो संख्या:71- कनीना नगर पालिका सफाई कर्मचारी का दोबारा प्रधान बनने पर प्रधान अनिल मलिक का माल
कनीना। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंध की शाखा कनीना का त्रिवार्षिक हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता अनिल कुमार ने की। सम्मेलन की जिम्मेदारी जिला प्रधान राहुल सारवान को सौंपी गई। जिन्होंने जिला सचिव सुनील बोयत और वरिष्ठ साथी रोशन लाल के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों की शक्ति है। एकता से ही सभी अधिकारों की रक्षा संभव है।

कार्यक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अनिल मलिक को लगातार दूसरी बार नगर पालिका कर्मचारी संघ शाखा कनीना का प्रधान चुना गया। सुनील कुमार सचिव, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार उपप्रधान, शशि बाला महिला उपप्रधान, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर सुनील कुमार, अशोक कुमार, योगेंद्र कुमार सहित अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed