फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Angry workers committed road jam if they refused to bring bikes to the bus stand

बस अड्डे में बाइक लाने से रोका तो किया हमला, गुस्साए कर्मियों ने किया रोड जाम

Mon, 18 Jan 2021 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Angry workers committed road jam if they refused to bring bikes to the bus stand
नारनौल बस स्टैंड के बाहर जाम लगाकर विरोध जताते रोडवेज कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने रोडवेजकर्मियों पर डंडों से हमला किया। जिसमें तीन रोडवेज कर्मियों को गहरी चोट आई हैं। रोडवेज बस अड्डे पर दिन दहाड़े हुए हमले से गुस्साए कर्मियों ने बसों को रोड के बीचों बीच खड़ा कर नारनौल-रेवाड़ी हाईवे को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात ठप्प रहा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। रोडवेजकर्मियों ने बस अड्डे में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग भी उठाई। रोडवेजकर्मियों ने एक हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बस अड्डे पर छोटे वाहनों के प्रवेश रोकने के लिए रोडवेजकर्मियों ने गेट पर दो कर्मियों को तैनात किया हुआ है। रविवार को गेट पर तैनात यह कर्मी बसों के अलावा अन्य वाहनों को अंदर जाने से रोक रहे थे। करीब एक बजे एक युवक सवार बाइक को बस अड्डे के अंदर ले जाने लगा तो कर्मियों ने रोका। जिस पर युवक की कर्मियों के साथ बहस हो गई। युवक बाइक लेकर वापस लौट गया। करीब पौने दो बजे चार बाइकों पर 10-12 युवक सवार होकर बस अड्डा पहुंचे। इन युवकों ने अपने हाथों में डंडे ले रखे थे। बस अड्डा परिसर पहुंचते उन्होंने कर्मियों पर हमला बोल दिया। कई चालक और परिचालकों को डंडों से बुरी तरह से पीटा। कर्मचारी खुुद को बचाने के लिए कार्यशाला की ओर भागे। एक युवक उनके पीछे पीछे वर्कशॉप की ओर भागा। वर्कशॉप में काम कर रहे कुछ कर्मचारी अपने साथियों को बचाने के लिए आए तो हमलावर मौके से भाग गए। रोडवेजकर्मियों ने एक युवक को पकड़ा लिया। दो बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। हमले में चालक कुलदीप, सुरेंद्र और राजेश को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

एक घंटे बाद खुला जाम
रोडवेजकर्मियों ने पुलिस को फोन किया। करीब आधे घंटे बाद भी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची तो रोडवेजकर्मियों ने बस अड्डे के बाहर नारनौल-रेवाड़ी स्टेट हाईवे पर बसों को आडा-तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। रोडवेजकर्मी गेट पर ही एकत्रित हो गए। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो रोडवेज कर्मियों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया। कर्मियों ने एक आरोपी और हमलावरों के मौके पर छूटे डंडे, दो बाइक पुलिस को सौंपे। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर रोडवेज कर्मियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से सीसीटीवी की फुटेज ली गई है। जिसमें कई युवक बाइकों पर सवार होकर आते दिख रहे हैं। एक आरोपी पुलिस के पास है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-धर्मबीर, इंचार्ज, महाबीर चौक पुलिस चौकी, नारनौल।
करीब एक घंटे तक बाधित रही रोडवेज सेवा
हमले से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया। सवा दो बजे से सवा तीन बजे तक नारनौल बस अड्डे से बसों का आवागमन बंद रहा। एक घंटे में करीब 25 से 30 बसों का शेड्यूल प्रभावित हुआ। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अड्डा परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग
रोडवेज कर्मियों ने पुलिस चौकी बस अड्डे के अंदर स्थापित करने की मांग की है। कर्मियों ने कहा अगर पुलिस चौकी बस अड्डा परिसर में होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी। प्रदेश के अन्य जिलों में बस अड्डा परिसर में ही पुलिस चौकी है। नारनौल में भी पुलिस चौकी बस अड्डे में ही होनी चाहिए।

नारनौल बस स्टैंड के बाहर घायल चालक को उपचार को लेकर जाते रोडवेज कर्मचारी। संवाद

नारनौल बस स्टैंड के बाहर घायल चालक को उपचार को लेकर जाते रोडवेज कर्मचारी। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed