फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Angry farmers jammed in Kanina of Mahendragarh due to non availability of fertilizers

Kisan Problem: खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग किया जाम

Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (महेंद्रगढ़) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
सार

खाद न मिलने से गुस्साए किसानों ने महेंद्रगढ़ में जाम लगा दिया। मामला कनीना का है, जहां किसानों ने रास्ता रोककर अपना गुस्सा जाहिर किया। किसानों ने कहा कि उन्हें लगातार चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा। जिसके बाद अफसर मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर शांत करवाया।

विज्ञापन
Angry farmers jammed in Kanina of Mahendragarh due to non availability of fertilizers
खाद न मिलने पर कनीना में जाम लगाते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसानों ने बुधवार को शाम 5 बजे बस स्टैंड टी प्वाइंट के पास एक घंटे के लिए जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मौके पहुंचे तथा किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। नायब तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि 3 ट्रक खाद के आ रहे हैं, जोकि रास्ते में हैं। जिन किसानों को टोकन दिए गए हैं, उनको आज खाद दे दी जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Bahadurgarh accident: किसान आंदोलन में शामिल पंजाब की तीन महिला प्रदर्शनकारियों को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। किसान इंद्रजीत, दीपक, सुरेंद्र, बीरेंद्र, राजेश, पवन कुमार, सतीश, पवन सुशीला, रजनी ने बताया कि वे सभी लोग पिछले तीन दिनों से खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। बुधवार को शाम करीब 4 बजे खाद वितरण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed