{"_id":"3b835b32b5cc2bc0e312b2021da7fc87","slug":"anger-boiled-water-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए महिलाओं का उबला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए महिलाओं का उबला गुस्सा
नारनौल
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के महाचान मोहल्ले में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं का गुस्सा मंगलवार को उबाल खा गया। महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग और पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि मोहल्ले स्थित बोर की दो दिन पहले मोटर जल जाने के कारण उनके यहां पानी की किल्लत से रूबरू होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीने के पानी की समस्या के चलते महिलाओं को घर का कार्य छोड़कर दूर-दराज से पानी लेकर आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पानी के अलावा मोहल्ले में और भी कई मुसीबते हैं लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी समस्याओं को समाधान कराने में अधिकारी आना-कानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से मोटर खराब हो जाने से पानी व्यवस्था बिल्कुल ही ठप हो चुकी है। महिलाआें ने बताया कि पिछले दो दिनों से घरों में पीने के पानी नहीं आ रहा है लेकिन कोई भी संबंधित विभाग का अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
पीने का पानी लाने के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। इसके चलते घर के दैनिक कार्यों में देरी हो जाती है। अगर समय पर पानी लाने के लिए नहीं जाया जाए तो टंकी में पानी ही खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
-मंगेज
संबंधित विभाग को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। पानी व सफाई की व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन आधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेगती।
-शीला
वार्ड में पीने के पानी की कोई समस्या नहीं है। मोहल्ले में पानी की व्यवस्था के लिए अलग से टैंकर मगवाएं भी जाते है। कुछ लोग राजनीति करते हैं।
विजयपाल, पाषर्द