फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers staged a sit-in at the Mini Secretariat

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर दिया धरना दिया

Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers staged a sit-in at the Mini Secretariat
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन और आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर तालमेल कमेटी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत बुधवार को कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने लघु सचिवालय में धरना दिया। बुधवार को धरना स्थल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव पहुंचे। यहां उन्हें जिला प्रधान कृष्णा देवी के नेतृत्व में तालमेल कमेटी ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की मांगों पर सहमति जताई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज को आगे बढ़ाने में काम कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव व ढाणी में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की योजनाओं का केंद्र बिंदु हैं जिन्हें बंद नहीं होने दिया जाएगा। राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर तालमेल कमेटी को विश्वास दिलाया कि आपकी मांगों को कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों के समाधान हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत स्टाफ की पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। किसी भी स्कीम वर्कर्स को सेवा से नहीं हटाया जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलन को समर्थन देने के लिए बुधवार को धरना स्थल पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान हवा सिंह, संयुक्त कर्मचारी संघ के सचिव मास्टर महेश यादव, प्रधान कौशल कुमार यादव, राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत, रमेश कुमार, सूबेसिंह, ब्लाक प्रधान बस्ती राम, सुरेश, ब्लाक प्रधान धन्ना राम, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन जिला प्रधान सीताराम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed