फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers protest by tying black band

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 27 Jan 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers protest by tying black band
मांगों के लिए काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका। संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी संयुक्त तालमेल कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वीरवार को काली पट्टी बांधकर लघु सचिवालय में विरोध दिवस मनाया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय नारनौल से बस स्टैंड तक जुलूस निकालकर सरकार की हठधर्मिता व दमनात्मक कार्रवाई का विरोध किया। जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह व कृष्णा देवी ने कहा कि तालमेल कमेटी के आह्वान पर 28 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि हम किसी भी सूरत में आंगनबाड़ी केंद्रों को एनजीओ व निजी हाथों में नहीं सौंपने देंगे। नई शिक्षा नीति-2021 का विरोध किया जाएगा। हमारा आंदोलन मांगें स्वीकार किये जाने तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 52000 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका 50 दिनों से आंदोलन कर रही हैं। सरकार आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी की प्रमुख मांगों को स्वीकार करें। प्रधानमंत्री सितंबर 2018 की घोषणा वर्कर्स को 1500 रुपये व हेल्पर्स को 750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी लागू करने, मार्च 2018 में हरियाणा सरकार के समझौता लागू करने, कुशल और अर्द्ध कुशल वर्कर्स व हेल्पर्स को महंगाई भत्ता देने, कुशल श्रमिक का दर्जा देने, पोषण ट्रैकर एप पर रोक लगाने, वर्कर्स व हेल्पर्स को पेंशन लागू करने, मानदेय की जगह वेतन देने, न्यूनतम वेतन वर्कर्स को 24000 रुपये लागू करने, हेल्पर्स को 16000 रुपये लागू करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरने को जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, प्रधान कृष्णा देवी, सचिव संतोष ढिल्लो, जिला सचिव छाजूराम रावत, बलजीत, राजकुमारी, कृष्णा कुमारी, माया, विजया यादव, राजवंती, सविता, लवली, सरला, आशा, सुरेश, मंजू, संतोष, पूजा यादव, प्रेमलता, लाजवंती, सुरेश, मनीषा, शारदा, खुशमंता यादव, ममता, प्रवीण, संतरा, दीपमाला, मनोज, कुसुम, मनीषा, कौशल्या, सुमन, कमलजीत, दयाकौर, पूजा यादव, भानवती, निधी, सुरेश, कुसुम, आरती, जया, रोशनी व सुमित्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed