{"_id":"6221078beb76de182953a50c","slug":"anganwadi-workers-going-to-gherao-the-assembly-stopped-narnol-news-rtk640080723","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा का घेराव करने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी तालमेल कमेटी के बैनर तले चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की हड़ताल के क्रम में वीरवार को हरियाणा विधानसभा का घेराव किया जाना था। मगर पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रास्ते में तरह-तरह की रुकावटें डालकर उन्हें विधानसभा तक नहीं पहुंचने दिया।
सरकार के इस कदम की निंदा करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से धरना दे रही हैं और शांतिपूर्वक तरीके से आज विधानसभा का घेराव करने जा रही थीं, लेकिन सरकार ने पुलिस के माध्यम से उनकी बसों को जब्त कर लिया। कई जगह तो टोल नाकों से उनके वाहनों को आगे नहीं जाने दिया। अगर को ई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किसी तरह पंचकूला पहुंच भी गई तो उसे उस पार्क में नहीं घुसने दिया जहां पर घेराव के लिए इकट्ठा होना था। ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर हरियाणा के सचिव हरिप्रकाश ने कहा कि सरकार पुलिस के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। पुलिस के माध्यम से सरकार के इस अलोक तांत्रिक तरीके से साफ जाहिर है कि वह आंगनबाड़ी के न्याय संगत आंदोलन को राज की ताकत से कुचलने का कुत्सित प्रयास कर रही है, जबकि सरकार को चाहिए था कि वह कार्यकर्ता व सहायिकाओं के मानदेय में प्रधानमंत्री की घोषणा व मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी यूनियनों के साथ किए समझौते, जिसमें कुशल और अर्ध कुशल का दर्जा देना, महंगाई के आंकड़े लागू करना और अन्य स्वीकृत मांगों को लागू करती। मगर सरकार इसके विपरीत तानाशाहीपूर्ण तरीकों से इस आंदोलन को कुचलना चाहती है।
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला सचिव किसान नेता बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में रात्रि से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंचकूला पहुंचने से रोकने के तरह-तरह के हथकंडे व बाधाएं इस्तेमाल कर रही थी।