फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Anganwadi workers demonstrated regarding their demands

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर आंगबाड़ी वर्करों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2025 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated regarding their demands
फोटो नंबर-12मांगों को लेकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन से संबंधित एआईयूटीयूसी की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय पार्क में राज्य प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा के पश्चात जोरदार विरोध, प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला उपायुक्त कार्यालय के सुपरिटेंडेंट को सौंपा।
विज्ञापन

राज्य प्रधान कृष्णा देवी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों की न्यायसंगत मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 1500 व हेल्परों के लिए 750 रुपये प्रतिमाह मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन सरकार ने इसे आज तक लागू नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 974 कार्यकर्ताओं की हड़ताल के दिनों की रोकी गई मानदेय राशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आंगनबाड़ी कर्मियों में रोष है व आंगनबाड़ी केंद्रों में कई पद खाली पड़े हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कार्य की अधिकता को देखते हुए हर महीने 500 रुपये मासिक दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने वर्ष 2018 व 2022 में दो बार यूनियन के साथ समझौते किए, लेकिन दोनों बार समझौते लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग की हे व उन्होंने कहा कि हमारी मानदेय को महंगाई के आंकड़ों के साथ जोड़ने व हमें श्रमिक का दर्जा देने से सरकार मुकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed